Home / Odisha / वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाईबी खुरानिया ओडिशा का नये डीजीपी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाईबी खुरानिया ओडिशा का नये डीजीपी

भुवनेश्वर। यूपीएससी द्वारा डीजीपी पद के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नामों की सिफारिश के बाद  ओडिशा सरकार ने आज 1990 बैच के आईपीएस वाईबी खुरानिया को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। 2018 से वाईबी खुरानिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। ओडिशा वापस लौटने से पहले वे बीएसएफ के विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

वह ओडिशा में नयागढ़,  जाजपुर,  राउरकेला,  मयूरभंज और गंजाम जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने दक्षिणी रेंज और उत्तरी रेंज के डीआईजी,  भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर व कमिश्नर के रूप में भी काम किया है। उन्होंने बीजू पटनायक स्टेट पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में बनेंगे 290 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

    13 शहरों और प्रमुख राजमार्गों पर होगा विस्तार     पीएम ई-ड्राइव योजना …