Home / Odisha / केंदुझर में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौत

केंदुझर में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौत

  •  एक अन्य यात्री हुआ घायल

केंदुझर। केंदुझर जिले में ध्रुपदा के पास एनएच-20 पर एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल दूर जा गिरी और उसमे आग लग गयी। इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान लालमोहन बेहरा और तापस नायक के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान बापी बेहरा के रूप में की गई है। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि दुर्घटना से पहले ट्रक चालक सड़क पर एक ट्रांसजेंडर को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …