Home / Odisha / कोरबा से आ रही बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 20 घायल

कोरबा से आ रही बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 20 घायल

अनुगूल। अनुगूल जिले में जरापड़ा स्क्वायर के पास एनएच-55 पर एक बस के डंपर ट्रक से टकरा जाने से बस चालक की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा से 30 यात्रियों को पुरी ले जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे चालक की तत्काल मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अनुगूल के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …