Home / Odisha / बाहर राज्यों से छात्र-छात्रों को लाये जाने के निर्णय का विद्यार्थी परिषद ने किया स्वागत

बाहर राज्यों से छात्र-छात्रों को लाये जाने के निर्णय का विद्यार्थी परिषद ने किया स्वागत

भुवनेश्वर. राज्य के बाहर फंसे ओडिशा के छात्र-छात्राओं को वापस लाये जाने के निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वागत किया है. परिषद के प्रदेश मंत्री शशिकांत मिश्र ने कहा कि कोटा में ओडिशा के जो छात्र–छात्राएं फंसे थे, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

लाकडाउन के कारण उन्हें भोजन तक के लिए काफी समस्याओं से जुझना पड़ रहा था. ऐसे में उन्हें अपने घर लाने का निर्णय सराहनीय है. मिश्र ने कहा कि कोटा से लौटने वाले छात्र छात्राएं कैसे ओडिशा आकर कैसे स्वास्थ्य के बारे ध्यान दिया जा सकेगा.

इस बारे में राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाना चाहिए. केवल इतना ही वहीं अन्य राज्यों में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए भी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि इस कार्य में यदि राज्य सरकार को विद्यार्थी परिषद की आवश्यकता होगी तो परिषद सहयोग देने के लिए तैयार है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान के कोटा से चार बसों में 116 छात्र-छात्राओं को वापस लाया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली में नक्सली विचारधारा को नया मंच दे रही कांग्रेस : भाजपा

    सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला     संवैधानिक …