
भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के रहनेवाले आकाश कुमार पाठक ने ओडिशा कोविद-19 के संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अपनी ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 5 लाख रुपये का चेक अंशदान के रुप में दिया. आकाश कुमार पाठक एक तरफ जहां अपने छात्र जीवन में केन्द्रीय विद्यालय के छात्र रह चुके हैं, वहीं भुवनेश्वर आईटीआर एल्यूमिनि के भी सदस्य हैं, जिनके पिताजी डा एके पाठक ओडिशा वन विभाग के एडिशनल पीसीसीएफ हैं. 5 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के उपरांत टाटा ऐडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, पैसिंजर डिविजन पुणे के एमडी आकाश कुमार पाठक ने बताया कि ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक उनके रोल माडल हैं, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से ओडिशावासियों को समय से पूर्व ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से ओडिशावासियों को बचा लिया है.
Check Also
दिल्ली में नक्सली विचारधारा को नया मंच दे रही कांग्रेस : भाजपा
सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला संवैधानिक …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
