भुवनेश्वर. लाकडाउन जारी रहने के बावजूद भुवनेश्वर में निर्माण कार्यों में ढील देने का निर्णय किया गया है. भुवनेश्वर नगर निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर यह ढील देने की बात कही है. इसके अनुसार, लाकडाउन के बावजूद निर्माण श्रमिकों के जरिये निर्माण काम कराया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए बाहर से श्रमिक बुला कर नहीं लाया जा सकता. निर्माण से जुड़े चीजों के लिए दुकानदारों से टेलीफोन के जरिये आर्डर दिया जा सकेगा. कस्ट्रक्शन कंपनियों के इंजीनियर अपने परिचय पत्र दिखा कर निर्माण स्थल पर जाने की अनुमति होगी.
Check Also
दिल्ली में नक्सली विचारधारा को नया मंच दे रही कांग्रेस : भाजपा
सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला संवैधानिक …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
