Home / Odisha / ओडिशा पुलिस ने 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया

ओडिशा पुलिस ने 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस ने पांच से 14 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है. राज्य के डीजीपी अभय ने मंगलवार को यह जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि ओडिशा पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए 5 नवंबर से 14 नवंबर तक एक विशेष वारंट अभियान चलाया. आरोपितों को गिरफ्तार कर कुल 3488 वारंटों का निष्पादन किया गया. इसमें जीआर (सामान्य रजिस्टर) मामलों में 2392 वारंटियों की गिरफ्तारी, सत्र परीक्षण मामलों में 400 वारंटियों की गिरफ्तारी और अन्य मामलों में 696 वारंटियों की गिरफ्तारी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 592 वारंटी बालेश्वर जिले में, 551 गंजाम जिले में और 516 खुर्दा जिले में गिरफ्तार किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस उल्लेखनीय क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र जारी कर इन जिले के एसएसपी के कार्य की सराहना की गई है. डीजीपी ने कहा कि ओडिशा पुलिस कानून की प्रक्रिया से बचने वाले सभी भगोड़ों को पकड़ने और अदालत के समक्ष पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में बनेंगे 290 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

    13 शहरों और प्रमुख राजमार्गों पर होगा विस्तार     पीएम ई-ड्राइव योजना …