कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला शुक्रवार देर रात उस दौरान सामने आया जब मणिकर्ण पुलिस शांघना पुल के समीप गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को दबोच कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो किलो 7 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मन बहादुर सिंह (37) पुत्र दंतो सिंह निवासी बारीकोट, जिला जाजर कोट आंचल भेरी जोकि चोज गांव में किराए के मकान में रहता है। उसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
