Home / International / इस्लामाबाद में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

इस्लामाबाद में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा घायल हुए हैं।
डान की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह विस्फोट शुक्रवार को राजधानी के तरलाई इलाके स्थित इमामबाड़े में हुआ। पुलिस और रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यह हमला उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोएव के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान हुआ।
इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने बताया कि विस्फोट की प्रकृति का पता लगाना फिलहाल जल्दबाजी होगी। फोरेंसिक टीमें यह तय करेंगी कि यह आत्मघाती विस्फोट था या प्लांटेड बम से किया गया था।
संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने एक्स पोस्ट में हमले की कड़ी निंदा करके इस ‘कायरतापूर्ण कृत्य’ में जान गंवाने वालों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। चौधरी ने कहा कि ऐसे आतंकी कृत्य राष्ट्र के हौसले को तोड़ नहीं सकते। हमें शांति, सहिष्णुता और स्थिरता के लिए एकजुट होना चाहिए तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए।
पिछले साल नवंबर में इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला अदालत के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा घायल हुए थे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …