Home / International / सिंगापुर में ली सिएन लूंग की सत्ता में वापसी स्पष्ट जनादेश के साथ हुई वापसी

सिंगापुर में ली सिएन लूंग की सत्ता में वापसी स्पष्ट जनादेश के साथ हुई वापसी

नई दिल्ली। सिंगापुर के चुनाव में प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग को स्पष्ट जनादेश के साथ जीत हसिल हुई है और उनकी पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) एक बार फिर सत्ता में लौट आई है। शुक्रवार को हुए आम चुनावों में 93 में से 83 सीटों पर जीत हासिल की है।

चुनावों के नतीजे आने के बाद शनिवार सुबह आयोजित किए गए संवाददाता सम्मेलन में ली (68) ने बताया कि हमें सपष्ट जनादेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मतों की प्रतिशत उतनी नहीं थी जितना कि उन्होंने उम्मीद की थी।

भारतीय मूल के नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व वाली विपक्षी वर्कर्स पार्टी ने सेंगकांग की जीआरसी समेत 10 सीटों पर जीत दर्ज की। सेंगकांग जीआरसी में उसने प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री एन ची मेंग के नेतृत्व वाली पीएपी टीम को हराया। वर्कर्स पार्टी को 2015 के आम चुनावों में छह सीटें मिली थी।

उल्लेखनीय है कि 9 अन्य पार्टियों ने भी चुनाव में भाग लिया था। कुल 192 उम्मीदवारों ने 17 ग्रुप रिप्रेजेंटेशन कंस्चिट्यूएंसी से चुनाव लड़ा।

साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …