Home / International / पाकिस्तान के मियांवाली में छह आतंकवादी मारे गए
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पाकिस्तान के मियांवाली में छह आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उत्तर-पश्चिम स्थित मियांवाली में छपरी डैम के पास आतंकवाद निरोधी विभाग के जवानों को अभियान में सफलता मिली है। मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आतंक निरोधी विभाग ने खुफिया सूचना पर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकवादी मारे गए। इस दौरान इन आतंकवादियों के आठ साथी भागने में कामयाब रहे।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मौके से तीन हैंड ग्रेनेड, तीन एसएमजी, 200 राउंड गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। अधिकारी फिलहाल मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …