Home / International / बीते साल 10 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक नेपाल पहुंचे, करीब 15 लाख नेपाली विदेश गए
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बीते साल 10 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक नेपाल पहुंचे, करीब 15 लाख नेपाली विदेश गए

काठमांडू। बीते साल 10 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक नेपाल में दाखिल हुए और करीब 15 लाख नेपाली नागरिक देश से बाहर गए हैं।
नेपाल के आप्रवासन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 10,15,378 विदेशी पर्यटक विमान के जरिए नेपाल आए, जबकि उसी अवधि में 9,82,561 विदेशी नागरिक नेपाल से बाहर गए। यह आंकड़ा विमान से आने जाने वाले पर्यटकों का है। भारत की खुली सीमा से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों का कोई आंकड़ा नहीं रखा जाता है, जिनकी संख्या इससे कई गुणा अधिक है।
अधिकांश विदेशी नागरिक मुख्य रूप से धार्मिक पर्यटन के उद्देश्य से नेपाल आते हैं। आप्रवासन विभाग विदेशी नागरिकों को 10 प्रकार के वीजा जारी करता है, जिनमें पर्यटक, श्रम, अध्ययन सहित अन्य श्रेणियाँ शामिल हैं। इसी दौरान आंकड़ों में नेपाली नागरिकों के बड़े पैमाने पर विदेश जाने का रुझान भी सामने आया है। इसी वर्ष 15 लाख से अधिक नेपाली नागरिक विदेश गए, जिनका मुख्य उद्देश्य वैदेशिक रोजगार और शिक्षा था।
ये आंकड़े दर्शाते हैं कि एक ओर नेपाल पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी आकर्षण बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर काम और पढ़ाई के अवसरों के कारण नेपाली नागरिकों का विदेश पलायन भी लगातार ऊंचा बना हुआ है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …