वियना (आस्ट्रिया)। भारत के साथ सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की किसी भी परमाणु सुविधा से किसी भी प्रकार का कोई विकिरण रिसाव नहीं हुआ है। पाकिस्तान के पंजाब के किराना हिल्स में भारत के साथ सैन्य टकराव में इस तरह के रिसाव के दावे को संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने दृढ़ता के साथ खारिज कर दिया। पाकिस्तान के इस फरेब की दुनिया भर के प्रमुख सूचना संचार माध्यमों पर आज चर्चा की गई है।
ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र द इंडिपेंडेंट की खबर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि पिछले सप्ताह भारत के साथ सैन्य गतिरोध के बाद पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई विकिरण रिसाव नहीं हुआ है। सप्ताहांत में युद्ध विराम की घोषणा के बाद ऐसी अटकल लगाई जा रही थी कि भारत ने पाकिस्तान की परमाणु सुविधाओं के पास हमला किया है। नई दिल्ली ने ऐसी अटकलों को तभी सिरे से खारिज कर दिया था।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
