टोक्यो। जापान के नारा प्रांत में राष्ट्रीय मार्ग 169 पर 24 घंटे पहले हुए भूस्खलन की चपेट में आए वाहनों और लोगों की तलाश की जा रही है। इस दौरान एक वाहन चालक को बचा लिया गया है।
जापान के प्रमुख अखबार जापान टाइम्स के अनुसार नारा प्रांत में शनिवार को भूस्खलन के दौरान कई कारें फंस गई हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी टीमों के साथ कारों और उनके चालकों की तलाश कर रहे हैं। राहत और बचाव अधिकारियों के अनुसार इस दौरान एक 50 वर्षीय कारचालक की तलाश कर ली गई है। उसे सकुशल निकाल लिया गया है। यह व्यक्ति करीब सात घंटे तक वाहन के साथ फंसा रहा। इस स्थान पर मई में भी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ था। इस व्यक्ति का कहना है कि उसके आगे कई कारें चल रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि लापता कारों और लोगों की तलाश की जा रही है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
