Home / International / लेस्बोस द्वीप में मालवाहक जहाज डूबा, चार भारतीयों समेत 14 लोग लापता
लेस्बोस द्वीप में मालवाहक जहाज डूबा, चार भारतीयों समेत 14 लोग लापता

लेस्बोस द्वीप में मालवाहक जहाज डूबा, चार भारतीयों समेत 14 लोग लापता

एथेंस। लेस्बोस द्वीप के पास तूफानी हवाओं के कारण एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज में सवार चार भारतीयों समेत 14 लोग लापता हैं। एक ग्रीक तट रक्षक ने रविवार को कहा कि लापता लोगों के लिए बड़ा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने चालक दल के एक सदस्य का रेस्क्यू किया है। पांच मालवाहक जहाज, तीन तट रक्षक जहाज, वायुसेना और नौसेना के हेलीकॉप्टर और साथ ही एक नौसेना फ्रिगेट बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

इस खबर को भी पढ़ेंः-अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे शाकिब अल हसन, लड़ेंगे चुनाव

रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में चालक दल के 14 सदस्य थे और उस पर नमक लदा हुआ था। यह जहाज मिस्र के देखेइला से इस्तांबुल की ओर रवाना हुआ था। चालक दल के सदस्यों में दो सीरियाई नागरिक, चार भारतीय और आठ मिस्रवासी शामिल हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …