ढाका। बांग्लादेश में परिधान बनाने वाले श्रमिकों के पारिश्रामिक में कम वृद्धि के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान बुधवार को पुलिस के साथ हुई झड़प में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई।
बांग्लादेश के प्रशासन ने मंगलवार को ‘रेडीमेड गार्मेंट्स’ (आरएमजी) फैक्टरी कर्मचारियों के वेतन में 56.25 फीसदी का इज़ाफा करने का ऐलान किया है, जिसे श्रमिकों ने कम बताया है। इसे लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों के दौरान सात दिन में तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी है।
इस खबर को भी पढ़ेंः-मिलिशिया पर इस्लामिक स्टेट समूह के हमले में 21 लड़ाके ढेर
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ढाका से 25 किलोमीटर उत्तर में स्थित गाज़ीपुर में विरोध प्रदर्शन के लिए चार हजार से अधिक श्रमिक सड़कों पर उतर आए। गाज़ीपुर में रेडीमेड परिधान वाली फैक्ट्रियों का गढ़ है, जहां हज़ारों लोग काम करते हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।
एक सरकारी अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के प्रमुख बी. मियां ने पत्रकारों को बताया कि महिला को एक घायल पुरुष के साथ ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था और डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
