वॉशिंगटन, अलास्का प्रायद्वीप में बुधवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.2 मापी गई है। साथ ही भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण की ओर से यह जानकारी दी गई है। भूकंप के केंद्र की गहराई 45 किमी नीचे थी। यह शक्तिशाली भूकंप पेराविले, अलास्का के पूर्व दक्षिण पूर्व में 56 मील की दूरी पर स्थित था। भूकंप के बाद ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए हैं। पहले ऑफ्टरशॉक की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 और दूसरे की तीव्रता 5.6 रही। भूकंप के बाद खतरनाक सुनामी की चेतावनी दी गई है।
भूगर्भीय सर्वेक्षण की ओर से कहा गया है कि अगले तीन घंटों के भीतर कुछ तटों पर इस भूकंप के कारण खतरनाक सुनामी लहरें आने की संभावना है।उल्लेखनीय है कि अलास्का पेसिफिक रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है जिसे सीस्मिक एक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले गत अक्टूबर में 7.5 तीव्रता की भूकंप आया था लेकिन किसी की मौत नहीं हुई थी। उस समय भी सुनामी की चेतवनी जारी की गई थी।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
