इंफाल, मणिपुर की 26 वर्षीय भारोत्तोलक मीरा बाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन के बाद पहले ही दिन भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया है। मीरा की इस उपलब्धि पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी है।अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री सिंह ने लिखा है, क्या दिन है। भारत के लिए क्या जीत है। मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत जीता, भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी मेडल की शुरुआत कर दी है। मीरा ने आज आपने देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री के ट्वीट को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कानून मंत्री समेत अन्य प्रमुख हस्तियों ने रिट्वीट किया है। मीरा की उपलब्धि से मणिपुर में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
