Home / International / हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता व डायरेक्टर रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता व डायरेक्टर रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन

मशहूर हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन से रॉबर्ट डाउनी जूनियर टूट से गए हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पिता के निधन की जानकारी फैंस को दी हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने पिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेता ने लिखा-‘रेस्ट इन पीस बॉब डाउनी सीनियर। कई सालों से पार्किंसन बीमारी से जूझते हुए आखिरकार बीती रात पिता जी हमेशा के लिए शांति से सो गए। वह एक शानदार फिल्ममेकर थे और हमेशा आशावादी बने रहेंगे। रोज़मैरी रॉजर्स डाउनी आप एक संत महात्मा हैं और हमारी प्रार्थनाएं हमेशा आपके साथ हैं।’

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद हॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उनके पिता के निधन पर दुःख व्यक्त कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही वे रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सांत्वना भी दे रहे हैं । डाउनी सीनियर सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई कट्टर और सत्ता विरोधी फिल्में बनाई हैं। इनमें पटनी स्वॉप , ग्रीसर्स प्लेस और मैडिसन एवेन्यू जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …