
भुवनेश्वर-राजधानी स्थित तेरापंथ भवन में आचार्य तुलसी डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। समाज सेवा के उद्देश्य से इस क्लीनिक का उद्घाटन भव्य समारोह के बीच में किया गया। इस मौके पर जूनागढ़ विधायक कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र, आईपीएस अरुण बोथरा, भुनेश्वर मारवाड़ी सोसाइटी के अध्यक्ष संजय लाठ, समाजसेवी और उद्योगपति सुभाष भुरा, विकास बेताला तथा तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष रतन मनोत मंचासीन थे। उपस्थित अतिथियों ने जैन समाज की सेवा कार्यों की जमकर तारीफ की तथा इसकी विकास यात्रा का वर्णन किया। साथ ही समाज सेवा के प्रति अग्रसर रहने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष भुरा के स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसके बाद युवा परिषद ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। समाज को प्रेरित करते हुए कन्या मंडल की सदस्यों ने बहुत ही सुरीली ढंग से गीत प्रस्तुत की। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच संचालन की जिम्मेदारी मनोज ललानी ने बखूबी निभाई। इस समारोह में इसके बाद आरोग्यं पुस्तिका का विमोचन किया गया। मंचासीन अतिथियों के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ कर्णधार प्रकाश बेताला, मनसुख लाल सेठिया, वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति अजय अग्रवाल तथा जसवंत जैन, वीरेन्द्र बेताला समेत कई गणमान्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
