भुवनेश्वर – दीपावली की रात भुवनेश्वर के सुंदरपदा इलाके में युवक अमरेश नायक की हत्या के मामले में कमिशनरेट पुलिस ने मुख्य आरोपित शंकर बस्तिआ को गिरफ्तार कर लिया है । उसके साथ उसके दो अन्य सहयोगी जगदीश गजेन्द्र व जीतेन्द्र मलिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । हत्या के बाद ये लोग फरार थे ।
बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप साहू ने कहा कि आपसी विवाद के कारण यह हत्या हुई है । इसमें दस लोगों के शामिल होने का अनुमान है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा ।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
