भुवनेश्वर – जाजपुर जिले के कोरेई थाना क्षेत्र के 20 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो अन्य भी घायल हो गये हैं । मृतकों में विकास मलिक व हैपी दास शामिल हैं । इस हादसे में दो महिलाएं घाय़ल हुई हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलिंगनगर के जिंदल प्लांट में कार्य करने वाले विकास मलिक का सामने से आ रहे हैपी दास की बाइक के साथ टक्कर मार दी । हैपी दास अपनी बाइक पर दशमती व लक्ष्मी को बैठाया था। इस हादसे में हैपी व विकास की मौत हो गई । दो घायल महिलाओं को कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
Check Also
पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान
आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
