-
सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
-
आगामी 30 दिसंबर को निर्धारित था सत्र समाप्त होना
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र को आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि यह सत्र आगामी 30 दिसंबर को समाप्त होना था। इस बार के सत्र में केवल चार दिन कामकाज हुआ।
आज सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली ने सदन में सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने हेतु मोसन लाये थे। बीजद विधायक शशिभूषण बेहरा व भूपिंदर सिंह ने उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया। विपक्ष भाजपा व कांग्रेस ने इसका विरोध किया। दोनों पार्टियो के विधायकों ने इसके खिलाफ वहिर्गमन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मल्लिक ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
इस खबर को भी पढ़ेंः-ओडिशा ने रेशम उत्पादन के लिए नई पद्धति अपनाई
उल्लेखनीय है कि ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र गत 21 नवंबर को प्रारंभ हुआ था। सत्र 30 दिसंबर को समाप्त होना निर्धारित था। सत्र के पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायक व बलिदानियों को श्रदधांजलि दी गई तथा इसके बाद उनके सम्मान में सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद दो दिनों तक आदिवासियों के जमीन की बिक्री के मुद्दे पर विपक्षी विधायकों द्वारा हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका था। आज सदन स्वाभविक रुप से चला था, लेकिन सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
इस खबर को भी पढ़ेंः-ओडिशा के गंजाम में पत्नी और बेटी की हत्या के लिए कोबरा का प्रयोग
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
