-
भुवनेश्वर में बारिश के बाद उमस बढ़ी
भुवनेश्वर। ओडिशा में न्यूनतम तापमान में कुछ दिनों में गिरावट होगी। इससे लोगों को फिलहाल चल रही हल्की गर्मी से राहत मिलेगी। आज शनिवार को राजधानी भुवनेश्वर में बारिश हुई। इससे उमस बढ़ गई है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम या रात के तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है।
इस खबर को भी पढ़ेंः-पटाखों के अवैध निर्माण और भंडारण को लेकर पुलिस सख्त
हालांकि, उसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। दक्षिण तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई और राज्य के जिलों में कहीं भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
