Home / National / मछुआरों को बाजार तक सीधी पहुंच बनाने की कवायद, डिजिटल नेटवर्क का सहारा लेगा मत्स्य विभाग
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मछुआरों को बाजार तक सीधी पहुंच बनाने की कवायद, डिजिटल नेटवर्क का सहारा लेगा मत्स्य विभाग

नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग देश के मछुआरों की बाजार तक सीधी पहुंच को मजबूत करने के लिए ओपन डिजिटल नेटवर्क का सहारा लेगा। इसको लेकर केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग 19 फरवरी को डिजिटल नेटवर्क फॉर कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ समझौता करेगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला और राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन की मौजूदगी में 19 फरवरी को ओपन डिजिटल नेटवर्क फॉर कॉमर्स के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी, संयुक्त सचिव सागर मेहरा, ओएनडीसी की प्रबंध निदेशक नीतू कुमारी प्रसाद, ओएनडीसी की उपाध्यक्ष टी कोशी भी मौजूद रहेंगी। इस दौरान 50 मछली किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम मछुआरों, मछली किसान उत्पादक संगठनों, उद्यमियों, एसएचजी और मछुआरा सहकारी समितियों को व्यापक बाजारों तक पहुंचने के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा। इससे उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच ओएनडीसी एक सीधा चैनल के जरिए बिचौलियों पर निर्भरता को कम करेगा।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

Odisha shines at the national level in the cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में ओडिशा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका

पुरी को देश का प्रथम स्वच्छ तटीय शहर का स्थान भुवनेश्वर को ओडिशा का पहला …