भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा दौरे के समापन के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्यपाल ब्रज मोहन राम ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी। राष्ट्रपति अपने ओडिशा दौरे के बाद यहां से रवाना हुईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे और उनके मार्गदर्शन से समृद्ध ओडिशा के निर्माण के प्रयासों को नई प्रेरणा मिली है। उनके सुझाव और मार्गदर्शन राज्य के विकास के संकल्प को और मजबूत करेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
