Home / Election / ओबीसी वर्ग पर कांग्रेस बदलती रहती अपने रंगः जगत प्रकाश नड्डा
ओबीसी वर्ग पर कांग्रेस बदलती रहती अपने रंगः जगत प्रकाश नड्डा

ओबीसी वर्ग पर कांग्रेस बदलती रहती अपने रंगः जगत प्रकाश नड्डा

नरसिंहपुर। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ओबीसी वर्ग पर कांग्रेस अपने रंग बदलती रहती है। उन्होंने कहा कि उजाले का महत्व तब होता है, जब अंधेरे की पहचान हो। अमावस्या को देखने वाले लोग ही पूर्णमासी का महत्व समझते हैं। आजादी के बाद देश में करीब 60 वर्ष तक शासन करने वाली कांग्रेस ने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की चिंता नहीं की। आज-कल राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता ओबीसी वर्ग की बातें कर रहे हैं। ओबीसी वर्ग को लेकर कांग्रेस समय-समय पर अपने रंग बदलती रहती है। अब कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को ओबीसी वर्ग पर प्रेम आ रहा है। कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के पिताजी राजीव गांधी ने एक बार संसद में ओबीसी को लेकर हो रही चर्चा पर कहा था कि जात-पात पर बात नहीं करनी। कांग्रेस नेताओं की घड़ियाली आंसू से जनता को सतर्क रहना होगा।

यह बात मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से पार्टी प्रत्याशी राव उदयप्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

इस खबर को भी पढ़ेंः-मध्य प्रदेश में अब तक नगदी समेत 331.97 करोड़ से अधिक की सामग्रियां जब्त

कांग्रेस नेता रामभक्त बन रहे, यह जनता को समझना होगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राम भक्त बन रहे हैं। भगवान राम की बातें करने लगे हैं। यह बात और है कि कांग्रेस के नेताओं को अभी यह भी पता नहीं कि भगवान राम कितने वर्ष के लिए वनवास गए थे। ठीक है, नए-नए रामभक्त बने हैं, इसलिए पता नहीं है। लेकिन देश की जनता यह जानती है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम का कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सुविधाजनक राजनीति करते हैं।

जब तक भाजपा, तब तक गरीब कल्याण की योजनाएं

नड्डा ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लिए भाजपा की सरकारों ने कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी वर्ग के लिए आयोग का गठन कर उसे संवैधानिक मान्यता दी है। ओबीसी वर्ग के लिए कई कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी वर्ग की चिंता की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार ने युवा, दलित, शोषित, पिछड़, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और बच्चों की चिंता की है। कांग्रेस पार्टी विकास और गरीब कल्याण के नाम पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाती है। घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस और उसके नेताओं से जनता को सतर्क रहना है। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाएं रोक दी थीं, किसानों की सम्मान निधि और फसल बीमा रोकने का काम भी कमलनाथ ने किया था। 17 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान कर अब जनता इन्हें रोक देगी।

इस खबर को भी पढ़ेंः-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को कप्तानी से हटाया

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार करने के लिए जानी जाती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी विकास, गरीब कल्याण करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। भाजपा की सरकार जनता के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 12 हजार रुपये प्रति वर्ष किसानों को देने का कार्य किया है।

नड्डा ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग बताईए कि कमलनाथ सरकार ने कृषि उपकरण खरीदी घोटाला किया कि नहीं किया। कमलनाथ का भांजा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में फंसा है कि नहीं। बताइए कमलनाथ सरकान ने रेत माफिया के साथ मिलकर घोटाला किया कि नहीं किया। भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 10 गुना, मध्यप्रदेश का बजट 26 गुना बढ़ गया है।

Share this news

About admin

Check Also

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

जबलपुर। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *