
सिलीगुड़ी- भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल की 8वीं वाहिनी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय स्वच्छ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वाहिनी मुख्यायलय के आस-पास तथा खोपालासी हिन्दी उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं खपरैल बाजार में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के कर्मचारियों के साथ विद्यालय के बच्चे, शिक्षक तथा साईलेन्ट हीरो, एनजीओ ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लिया। इस अभियान के दौरान वाहिनी के 90 कार्मिकों के अलावा सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, खोपालासी विद्यालय के 50 बच्चे, शिक्षक, एनजीओ के अलावा 150 लोगों ने हिस्सा लिया। इस अभियान का मकसद लोगों के अन्दर आस-पास के इलाकों की साफ-सफाई तथा पर्यावरण से सम्बन्धित विषय पर जागरूक किया गया तथा भारत सरकार द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया गया।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
