Home / Uncategorized / लॉकडाउन में लायंस क्लब कटक ग्रेटर की सेवा जारी

लॉकडाउन में लायंस क्लब कटक ग्रेटर की सेवा जारी

  • आचार्य हरिहर कैंसर अस्पताल में रोज बांट रहा है 300 पैकेट पका भोजन

कटक. लायंस क्लब कटक ग्रेटर लगातार 7 दिनों से इस महामारी काल में भी सेवा कर रहा है. वह तैयार खाने के 300 पैकेट रोज आचार्य हरिहर कैंसर अस्पताल में बांट रहा है. क्लब अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह कार्य हमारे क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार खेमका की प्रेरणा एवं सचिव मनोज अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन ललित पटावरी, एडमिनिस्ट्रेटर संजय संतुका, सुभाष केड़िया, राकेश जैन, महेश गोयनका एवं अन्य सदस्यों के नेतृत्व में सुचारू रूप से हो रहा है.

कटक सिटी पुलिस का इस सेवा कार्य में भरपूर सहयोग मिल रहा है. लॉयन संजय संतुका ने बताया कि हम आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे. लॉयन मनोज अग्रवाल और लॉयन राकेश जैन का खाना बनवाने और वितरित करवाने में महत्वूर्ण योगदान लगातार रह रहा है. लॉयन राजकुमार खेमका और लॉयन ललित पटावरी ने टीम ग्रेटर के सभी सदस्यों का आभार ज्ञापन किया एवं आगे भी सहयोग देते रहने का अनुरोध किया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …