Home / Uncategorized / ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत, 2267 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत, 2267 नये पाजिटिव मामले

  • सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 458 तथा खुर्दा में 348 पाजिटिव मामले

  • कई जिलों में संक्रमितों की संख्या सौ के पार दर्ज

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

ओडिशा में दूसरी लहर में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना का कहर सर्वाधिक रहा है. राज्य में तीन संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि पाजिटिव मामला दो हजार के पार चला गया है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 2267 पाजिटिव मामले पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग तथा सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 458 तथा खुर्दा जिले में 348 पाजिटिव मामले पाये गये हैं. कई जिलों में संक्रमितों की संख्या सौ के पार दर्ज की गयी है.

जानकारी के अनुसार, अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविद पाजिटिव तीन रोगियों की की मौत हुई है, जिनमें  बलांगीर जिले का 43 वर्षीय पुरुष शामिल है, जो मधुमेह मेलिटस से भी पीड़ित था. गंजाम में 72 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो कार्सिनोमा स्टोमक, उच्च रक्तचाप, कोरोनरी धमनी रोग से भी पीड़ित था. तीसरा मृतक  जाजपुर जिले का 32 वर्षीय पुरुष है, जो सिकल सेल से भी पीड़ित था.

इधर, नए सकारात्मक मामले 2267 में से संगरोध केंद्र से 1314 तथा स्थानीय संक्रमण के 953 मामले शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान अनुगूल जिले में 48, बालेश्वर जिले में 67, बरगढ़ जिले में 120, भद्रक जिले में 28, बलांगीर जिले में 93, कटक जिले में 117, देवगढ़ जिले में 12, ढेंकानाल जिले में 5, गजपति जिले में 31, गंजाम जिले में 70, जगतसिंहपुर जिले में 35, जाजपुर जिले में 52, झारसुगुड़ा जिले में 55, कलाहांडी जिले में 34, कंधमाल जिले में 12,. केंद्रापड़ा जिले में 12, केंदुझर जिले में 55, खुर्दा जिले में 348, कोरापुट जिले में 12, मालकानगिरि जिले में 2, मयूरभंज जिले में 60, नवरंगपुर जिले में 104, नयागढ़ जिले में 19, नुआपाड़ा जिले में 104, पुरी जिले में 70, रायगड़ा जिले में 27, संबलपुर जिले में 120, सोनपुर जिले में 16, सुंदरगढ़ जिले में 458 तथा स्टेट पूल 81 मामले पाजिटिव पाये गये हैं.

आंकड़े एक नजर में

  • नये स्वस्थ हुए – 523
  • अब तक कुल परीक्षण – 9461720
  • अब तक कुल पॉजिटिव – 355353
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए 341123
  • अब तक कुल सक्रिय मामले 12244

नहीं संभले तो ओडिशा में भी कोरोना पाजिटिव जायेगा 10 हजार के पार

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …