भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जनजागरण अभियान शुरु करने के कारण देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री शरत राउत ने भाजपा के अभियान को लेकर पूछे गये सवाल के उत्तर में यह बात कही। श्री राउत ने कहा कि भाजपा के जनजागरण अभियान से सांप्रादायिक तनाव बढ़ने के साथ साथ देश की एकता भी प्रभावित होगा। यह देश के खिलाफ एक साजिश है। उन्होंने कहा कि भारतीय़ जनता पार्टी इस तरह का जनजागरण अभियान चला कर केवल दुष्प्रचार ही करेगी।
Check Also
खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित
खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
