Home / Uncategorized / कटक में ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

कटक में ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

कटक. चाउलियागंज थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधियों को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार, दिन में गश्त लगाते समय एसआई प्रकाश चंद्र प्रृष्टि ने विश्वसनीय सूचना मिलने पर छापा मारा और आरोपी व्यक्तियों के पास से 15.03 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. एक नीले रंग की यामाहा एफजेड  मोटरसाइकिल से ये रघुनाथपुर से बिद्याधरपुर और नेहरूपल्ली क्षेत्र में ब्राउन शुगर का लेकर जा रहे थे. इन दोनों को कल अदालत में भेज दिया गया. इनके पास से 15.03 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद राशि 3,440 रुपये, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …