Home / Uncategorized / अब तक लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोविद पॉजिटिव पाए गए

अब तक लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोविद पॉजिटिव पाए गए

नई दिल्ली. 20 नवंबर 2020 से अब तक लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोविद पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासनिक सेवा में चुने गए नए प्रवेशियों के लिए आयोजित 95वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के लिए कैंपस में कुल 428 प्रशिक्षु अधिकारी हैं।
अकादमी गृह मंत्रालय और देहरादून के ज़िला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कोविद पॉजिटिव पाए गए सारे प्रशिक्षु अधिकारी को विशेष कोविद केयर सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। 20 नवंबर 2020 से अकादमी ने जिला अधिकारियों के साथ समन्वय से 162 से अधिक आरटी-पीसीआर टेस्ट किए हैं।
अकादमी ने निर्णय लिया है कि ट्रेनिंग सहित सारी गतिविधियां 3 दिसंबर 2020 की रात तक ऑनलाइन ही रहेंगी। प्रशिक्षु अधिकारी और स्टाफ के लोग कोविद से जुड़े प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोना और मास्क पहनने का सख्ती से पालन कर रहे हैं।
सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक चीज़ें पहने स्टाफ के लोग प्रशिक्षु अधिकारियों के हॉस्टलों तक भोजन और ज़रूरत की अन्य चीज़ें पहुंचा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …