Home / Uncategorized / तालचेर कनिहा परियोजना में हिंदी दिवस मनाया गया 

तालचेर कनिहा परियोजना में हिंदी दिवस मनाया गया 

भुवनेश्वर. एनटीपीसी तालचेर कनिहा में एक सितम्बर से चल रहे राजभाषा पखवाड़े का समापन्न आज हिंदी दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ. सुदीप नाग, मुख्य महाप्रबंधक ने इस शुभ अवसर पर कर्मचारियों से कार्यालीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की. तालचेर कनिहा परियोजना में एक से 14 सितम्बर 2020 तक राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. राजभाषा प्रश्नोत्तरी से लेकर रचनात्मक कहानी लेखन, निबंध, स्लोगन एवं कविता लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतियोगियों ने भाग लिया. कोविद-19 के चलते सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए, सभी प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आयोजित किया गया. इनमें वरिष्ठ कार्यपालकों, कर्मचारियों और गृहिणियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदी पखवाड़ा समारोह को सफल बनाया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …