
भुवनेश्वर : राजधानी में पत्रकार और डॉक्टर का बतौर कोरोना योद्धाओं सम्मान किया गया. पत्रकार मिलित मंच के संयोजक लिंगराज साहु और राजधानी हॉस्पिटल के उपनिदेशक डॉ धनंजय दास को बतौर कोरोना योद्धाओं सम्मान किया गया. बसंतपुर श्रीश्री सिर्डी साई ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजक डॉ रुद्र प्रसाद मोहंती और ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ टूना साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सम्मान किया. डॉ साहू ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना योद्धाओं के कारण ही आज देश इस संकट से उबरने के कगार पर है. हम सबको अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
