Home / Uncategorized / दुर्घटना में पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

दुर्घटना में पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

भुवनेश्वर। पति की मौत सड़क दुर्घटना में होने के दो दिन के बाद पत्नी ने रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुर्दा जिले के बोलगड़ थाना क्षेत्र के बेणागाड़िया गांव में यह घटना घटी है। पत्नी की आत्महत्या के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बेणागाड़िया गांव के गोकुल कुमार साहू की गत रविवार शाम को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गोकुल कुमार साहू का राजसुनाखला बाजार में एक इलेक्ट्रिक की दुकान थी। वह वहां पर उनकी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते थे। इस दुर्घटना के बाद उनकी पत्नी अनिंदिता पूरी तरह टूट गई थी। आज उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …