Home / Uncategorized / भद्रक में लापता युवक का शव मिला

भद्रक में लापता युवक का शव मिला

  • परिवार के सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप

भद्रक। भद्रक जिले में चांदबली थाना अंतर्गत एक गांव के पास एक नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि यह पिछले दो दिनों से लापता था।  मृतक की पहचान गांव के सुकांत दास (22) के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, वह 13 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेलने के लिए बाहर गया था और रात करीब 8 बजे लापता हो गया।

उसके परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढने के लिए रात भर की खोज के बाद अगले दिन चांदबली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को गांव और उसके आसपास उसके फोन की लोकेशन का पता चला। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन एक खेत में पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सालंदी नदी को जोड़ने वाली नहर में एक शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया।

इसकी सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बाद में उसके परिवार वालों ने इसकी पहचान सुकांत के रूप में की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …