Home / Uncategorized / गीता मेहता पंचतत्व में विलीन

गीता मेहता पंचतत्व में विलीन

  • नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

भुवनेश्वर। प्रख्यात लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता के पार्थिव शरीर को सोमवार को नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गीता के बेटे आदित्य मेहता ने नवीन पटनायक, उनके भाई प्रेम पटनायक और अन्य सहित कई रिश्तेदारों और पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति में चिता को मुखाग्नि दी। वह 80 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई। ओडिशा के दिग्गज नेता बीजू पटनायक की बेटी गीता मेहता का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनका विवाह प्रसिद्ध अमेरिकी प्रकाशक स्वर्गीय सन्नी मेहता से हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिल्ली जाकर उनके अंतिम दर्शन किए। उनके निधन से उनके चहेतों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …