Home / Sports / आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस

  • राजस्थान ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा

चेन्नई, दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। मॉरिस का आधार मूल्य 75 लाख रुपये रखा गया था।मॉरिस को खरीदने के लिए मुंबई, राजस्थान, आरसीबी और पंजाब में होड़ लगी थी, लेकिन बाजी राजस्थान के हाथ लगी। मॉरिस से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे ,जो 16 करोड़ में बिके थे।मॉरिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस साल रिलीज किया है, लेकिन टीम ने साफ किया कि उनको बाहर निकालना का फैसला उनकी इंजरी की वजह से लिया गया।मॉरिस पिछले सीजन आरसीबी की तरफ से कुछ मैच खेले थे, जहां उनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से ही दमदार रहा था। मॉरिस गेंद के साथ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि आखिरी के ओवरों में वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …