Home / Sports / टी-20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान पर मिली जीत पर एनगिडी ने कहा-पहले ओवर में चीजें योजना के अनुसार नहीं गईं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान पर मिली जीत पर एनगिडी ने कहा-पहले ओवर में चीजें योजना के अनुसार नहीं गईं

अहमदाबाद। आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान पर डबल सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच के बाद एनगिडी ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उनकी गेंदबाजी योजना के अनुरूप नहीं रही।
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए एनगिडी ने कहा, “पहले ओवर में मैंने खुद को निराश किया, चीजें योजना के अनुसार नहीं गईं।” उन्होंने बताया कि दबाव की स्थिति में टीम के साथियों से मिली सलाह ने उन्हें अपनी रणनीति बदलने में मदद की। उन्होंने कहा, “क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने साफ कहा कि विकेट में गेंद डालना कारगर हो रहा है।” एनगिडी ने यह भी बताया कि उन्हें अंदेशा था कि सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी उन्हें मिल सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि शायद मैं सुपर ओवर का विकल्प रहूंगा। कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि वही करते रहो,”।
मैच में दोनों टीमों ने 20 ओवर में 187-187 रन बनाए, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स के आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान को 24 रन की जरूरत थी।
केशव महाराज ने स्पिन संभालते हुए मोहम्मद नबी का विकेट लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंतिम गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में वह पॉइंट पर कैच आउट हो गए। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि अफगानिस्तान को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …