Home / Sports / अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का विशाल लक्ष्य
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का विशाल लक्ष्य

हरारे। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के सामने 412 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। यदि इंग्लैंड इस स्कोर को हासिल करने में सफल होता है, तो यह यूथ वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ होगा।
अब तक यूथ वनडे में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 316 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, अंडर-19 विश्व कप में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड 311 रन है, जिसे भारत ने इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।
भारत की इस धमाकेदार पारी के नायक वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली। जब वह 26वें ओवर में आउट हुए, तब तक भारत 250 से ज्यादा रन बना चुका था। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रन की अहम पारी खेली।
निचले और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया और टीम इंडिया को 400 रन के पार पहुंचाया। आखिरी ओवरों में कनिष्क की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए।
यदि भारत इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर लेता है, तो वह रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम करेगा।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …