Home / Sports / पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंचा श्याम लाल कॉलेज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंचा श्याम लाल कॉलेज

नई दिल्ली। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत का “चौका” मार पूल ए से सेमी फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 6-2 से मात दी।
श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 5-1 से हरा कर लीग दौर का अंत अपने चारों मैच जीत कर किया। विजेता टीम के पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उभरते फॉरवर्ड प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन शानदार गोल किए। श्लोक और हर्ष ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल लक्ष्मण ने किया।
अन्य मैचों में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 8-2 से शिकस्त दी। उसकी टीम के मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। खालसा कॉलेज के लिए विपिन ने तीन, मनीष और रिशुल ने दो-दो और मनीष कुमार ने एक गोल किया। पराजित टीम के लिए मोहित राणा और अग्रिम रैना ने एक-एक गोल किया।
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने एसएलसी एलुमनी को 6-2 से मात दी। विजेता टीम के शेखर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट के लिए पुलकित, शेखर, गुरमुख, ध्रुव, अर्श और चंद्रभूषण ने एक-एक गोल किया। एसएलसी एलुमनी की तरफ से डी एस जग्गी और पंकज ने एक-एक गोल किया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …