Home / Sports / फिडे रेटिंग: गुकेश ने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल की, प्रज्ञानानंद की शीर्ष 10 में वापसी

फिडे रेटिंग: गुकेश ने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल की, प्रज्ञानानंद की शीर्ष 10 में वापसी

नई दिल्ली, भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश शनिवार को जारी नवीनतम फिडे क्लासिकल रेटिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गए, जबकि उनके हमवतन आर प्रज्ञानानंद शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं। 18 वर्षीय गुकेश, जो दिसंबर में सिंगापुर में विश्व खिताब जीतने के लिए चीन के डिंग लिरेन को हराने के बाद से शानदार फॉर्म में हैं, ने 10 अंक हासिल किए हैं और अब उनकी रेटिंग 2787 है।
गुकेश, जो विज्क आन ज़ी में टाटा स्टील मास्टर्स में प्रज्ञानानंद से टाईब्रेक में हार गए थे, दूसरे स्थान पर मौजूद हिकारू नाकामुरा (2802) से पीछे हैं। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (2833) दुनिया के शीर्ष रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी बने हुए हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने हमवतन अर्जुन एरिगियासी और यूएसए के फैबियानो कारूआना को पीछे छोड़ दिया है।
एरिगियासी, जो लंबे समय से सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय थे, 2777 की रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। प्राग मास्टर्स में भाग ले रहे प्रज्ञानानंद, टाटा स्टील मास्टर्स में अपनी जीत की बदौलत पिछले साल जुलाई के बाद पहली बार शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं। 17 अंक हासिल करने के बाद वे आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 2758 है। कोनेरू हम्पी महिलाओं की सूची में शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय बनी हुई हैं, जो 2528 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं, जबकि आर वैशाली (2484) और हरिका द्रोणावल्ली (2483) क्रमशः 14वें और 16वें स्थान पर हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …