Home / Sports / स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए भारत पहुंचीं

स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए भारत पहुंचीं

भुवनेश्वर, स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें सोमवार को एक साथ ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। दोनों टीमें यहां होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 मैचों के लिए आई हैं। पुरुष टीम पहले मेजबान भारत और फिर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। इसी तरह महिला टीम को जर्मनी और भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

स्पेन की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान अल्वारो इग्लेसियस ने भारत में खेलने के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं। हम चार खेलों के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे, लेकिन हमें सुधार करने की आवश्यकता है, इसलिए मैं यहां और अधिक मैच जीतने की उम्मीद कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “हमें यहां भारत में खेलना हमेशा पसंद है क्योंकि यहां हॉकी बहुत लोकप्रिय है और स्टेडियम प्रशंसकों से भरा रहता है।”

महिला टीम की कप्तान लूसिया जिमिनेज ने भी कुछ इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा कि यह (भुवनेश्वर) हॉकी के लिए वाकई एक महत्वपूर्ण शहर है और हम यहां खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम अगले साल एफआईएच प्रो लीग में शामिल होना चाहते हैं, इसलिए हम जानते हैं कि हमारे लिए जीतना बहुत जरूरी है। हम हर मैच जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने की कोशिश करेंगे।। स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें सोमवार को एक साथ ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। दोनों टीमें यहां होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 मैचों के लिए आई हैं। पुरुष टीम पहले मेजबान भारत और फिर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। इसी तरह महिला टीम को जर्मनी और भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

स्पेन की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान अल्वारो इग्लेसियस ने भारत में खेलने के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं। हम चार खेलों के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे, लेकिन हमें सुधार करने की आवश्यकता है, इसलिए मैं यहां और अधिक मैच जीतने की उम्मीद कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “हमें यहां भारत में खेलना हमेशा पसंद है क्योंकि यहां हॉकी बहुत लोकप्रिय है और स्टेडियम प्रशंसकों से भरा रहता है।”

महिला टीम की कप्तान लूसिया जिमिनेज ने भी कुछ इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा कि यह (भुवनेश्वर) हॉकी के लिए वाकई एक महत्वपूर्ण शहर है और हम यहां खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम अगले साल एफआईएच प्रो लीग में शामिल होना चाहते हैं, इसलिए हम जानते हैं कि हमारे लिए जीतना बहुत जरूरी है। हम हर मैच जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने की कोशिश करेंगे।
साभार – हिस

 

Share this news

About desk

Check Also

हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 65 सदस्यीय संभावित कोर समूह की घोषणा की

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को आगामी सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *