Home / Sports / आरसीबी ने चोटिल सोफी मोलिनेक्स की जगह चार्ली डीन को टीम में किया शामिल

आरसीबी ने चोटिल सोफी मोलिनेक्स की जगह चार्ली डीन को टीम में किया शामिल

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए चोटिल सोफी मोलिनेक्स के स्थान पर इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्ली डीन को शामिल किया है। सोफी डब्ल्यूपीएल 2024 सीजन में आरसीबी महिला टीम का अहम हिस्सा थीं। उन्होंने उस सीजन 10 मैच खेलते हुए 7.31 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए थे।

डब्ल्यूपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सोफी मोलिनेक्स घुटने की चोट के कारण डब्ल्यूपीएल के तीसरे संस्करण में नहीं खेल पाएंगी। इंग्लैंड की यह ऑलराउंडर 30 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़ेंगी।

डीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने 36 टी20, 3 टेस्ट और 39 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उनके पास कुल 78 इंटरनेशन मैचों का अनुभव है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …