Home / Sports / हैदराबाद करेगा संतोष ट्रॉफी के आखिरी दौर की मेजबानी; गाचीबावली स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल

हैदराबाद करेगा संतोष ट्रॉफी के आखिरी दौर की मेजबानी; गाचीबावली स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल

नई दिल्ली। 78वीं सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी का अंतिम दौर 14 दिसंबर, 2024 से हैदराबाद, तेलंगाना में शुरू होगा। बारह टीमों (ग्रुप चरण की नौ विजेता, पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट (सर्विसेज और गोवा) और मेजबान तेलंगाना) को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया गया है।
प्रत्येक समूह से शीर्ष चार टीमें 26 और 27 दिसंबर को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। क्वार्टर फाइनल तक सभी मैच डेक्कन एरिना में होंगे। 29 दिसंबर को सेमीफाइनल और 31 दिसंबर को फाइनल जी.एम.सी. बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम (गाचीबोवली स्टेडियम) में होगा।
पश्चिम बंगाल रिकॉर्ड 32 बार चैंपियन रह चुका है और 2016-17 के बाद से अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगा। मौजूदा चैंपियन सर्विसेज के नाम सात खिताब हैं, जिनमें से छह पिछले 11 सीजन में आए हैं। आठ बार की चैंपियन पंजाब लगातार दूसरे सीजन में फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई। उसे ग्रुप स्टेज में जम्मू और कश्मीर ने हराया, जिसने 2015-16 के बाद पहली बार फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया।
78वें संतोष ट्रॉफी फाइनल राउंड के लिए समूह:
ग्रुप ए: सर्विसेज (2023-24 चैंपियन), पश्चिम बंगाल (ग्रुप सी विजेता), मणिपुर (ग्रुप डी विजेता), तेलंगाना (मेजबान), जम्मू और कश्मीर (ग्रुप ए विजेता), राजस्थान (ग्रुप I विजेता)।
ग्रुप बी: गोवा (2023-24 उपविजेता), दिल्ली (ग्रुप बी विजेता), केरल (ग्रुप एच विजेता), तमिलनाडु (ग्रुप जी विजेता), ओडिशा (ग्रुप एफ विजेता), मेघालय (ग्रुप ई विजेता)।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …