नई दिल्ली। दिल्ली ने हॉकी इंडिया 14वी सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में केरल को 4-1 से हराया। यह चैंपियनशिप पुणे में आयोजित हो रही है।
विजेता टीम दिल्ली के लिए सोनाली ने दो, मानसी और तान्या ने एक-एक गोल किए जबकि केरल के लिए एकमात्र गोल श्वेता ने किया।
दिल्ली के कोच सुबोध नौड़ियाल ने बताया कि दिल्ली की टीम की खिलाड़ी दिव्या को वूमेन ऑफ द मैच आंका गया।
इससे पहले रविवार को पांचवें दिन प्रतियोगिता में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
हॉकी हरियाणा ने पूल डी मुकाबले में ले पुडुचेरी हॉकी को 22-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
वहीं, पूल ई मुकाबले में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 6-1 की जीत के बाद अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
