सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 24 रन पर भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (05), शुभमन गिल (02) और यशस्वी जायसवाल (17) के विकेट खो दिये, यहां से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला, हालांकि भारतीय टीम की हालत और खराब हो सकती थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्षेत्ररक्षकों ने कोहली और अय्यर दोनों के आसान कैच छोड़ दिये। अय्यर का कैच मार्को जानसेन ने और कोहली का कैच टोनी डी जॉर्जी ने छोड़ा। जिसका फायदा उठाकर कोहली और अय्यर ने लंच तक भारत का स्कोर 91 रन पहुंचा दिया। कोहली 33 और अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नान्द्रे बर्गर ने दो और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
