Home / Sports / विनय यादव ने की शानदार गेंदबाजी, कूह ने जीता मैच
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विनय यादव ने की शानदार गेंदबाजी, कूह ने जीता मैच

लखनऊ, अंडर-25 सी.ए.एल. सुपर लीग में कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने मल्टी फैसिलिटी प्रोफेशनल क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में कूह के गेंदबाज विनय यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र नौ रन देकर आठ विकेट लिए। वहीं बल्लेबाज दीपक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का योगदान दिया।

मल्टी फैसेलिटी की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गयी। सलामी बल्लेबाज ए.पी. सिंह मात्र सात रन बनाकर आउट हो गए। वहीं वैभव पांडेय ने 39 रन का योगदान दिया। जीवेश ने 16 रन बनाये। वहीं कूह की टीम ने मात्र चार विकेट खोकर 142 रन बना लिये और मैच को छह विकेट से जीत लिया। दीपक कुमार छह चौका और तीन छक्का की मदद से 70 रन बनाये। वहीं सलामी बल्लेबाज वैभव ने 19 रन का योगदान दिया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …