लखनऊ, अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में कूह स्पोर्ट्स क्लब को पार्थ क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से हरा दिया। पार्थ के अमन यादव ने शानदार गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी भी अच्छी की।
कूह स्पोर्ट्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर से पहले 24वें ओवर में ही 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। पार्थ के गेंदबाज अमन यादव ने तीन ओवर डाले और मात्र आठ रन देकर तीन विकेट झटक लिये। अमन ने बल्लेबाजी करते हुए भी 36 बाल पर 35 रन बनाये। स्थिति यह रही कि कूह के सलामी बल्लेबाज सहित छह बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे। सर्वाधिक 36 रन अंश मिश्रा ने बनाया। वहीं शिवांश राज ने 31 रन का योगदान दिया।
पार्थ की टीम ने छह विकेट गवांकर 93 रन बना लिये और चार विकेट से मैच को जीत लिया। शाश्वत चौधरी ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं सारांश ने 10 रन बनाये।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
